-
Lalu Prasad Yadav Daughter: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने अपनी 9 संतानों में से दो की शादी यूपी के राजनीतिक घरानों में की है। सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी (Rajlakshmi Yadav) की शादी लालू ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से पोते तेज प्रताप सिंह से की है। वहीं राजलक्ष्मी की बड़ी बहन रागिनी (Ragini Yadav) की शादी भी यूपी के राहुल यादव से की है। आइए जानें लालू के इन दामाद से जुड़ी कुछ बातें:
-
लालू यादव ने साल 2012 में अपनी चौथी बेटी रागिनी यादव की शादी कांग्रेस नेता रहे जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से की थी।
-
राहुल यादव साल 2017 में हुए यूपी इलेक्शन में चुनाव लड़ चुके हैं। लालू खुद अपने दामाद के प्रचार के लिए यूपी आए थे लेकिन राहुल जीत नहीं पाए थे।
-
राहुल यादव ने स्विट्जरलैंड से होटल एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वो गाजियाबाद के मुरादनगर में बिजनेस चलाते हैं, जिसमें लालू की बेटी रागिनी भी मदद करती हैं।
-
बारहवीं पास रागिनी यादव अपने पति और सास-ससुर के साथ गाजियाबाद में ही रहती हैं। गाजियाबाद के राजनगर में उनका 1.5 करोड़ का बंगला है।
-
चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में राहुल यादव ने बताया था कि उनके पास करीब 25 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
-
अपने चुनावी हलफनामे में रागिनी यादव के पति राहुल यादव ने बताया था कि वह बिजनेस के अलावा किसानी पर भी डिपेंड करते हैं। उनके करोड़ों रुपए के यूपी में खेत हैं।
-
बात राजलक्ष्मी यादव की करें तो वह लालू परिवार में सबसे छोटी संतान हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव और तेज प्रताप दोनों नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। यहीं पर पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी।
-
राजलक्ष्मी औऱ तेज प्रताप की शादी साल 2015 में हुई थी। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी और प्रियंका गांधी जैसी शख्सियतों ने नव विवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया था।
-
तेजप्रताप अखिलेश यादव के भतीजे लगते हैं। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह अखिलेश के चचेरे भाई थे।
-
तेज प्रताप फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
-
अपनी सास डिंपल यादव के साथ राजलक्ष्मी यादव।
-
राजलक्ष्मी यादव ससुराल में डिंपल यादव के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
-
All Photos: Social Media
